देहरादून। परिवहन विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारियों को चाहे वह बस कंडकटर हांे, ड्राइवर हों या फिर आॅफिस में काम करने वाले हों उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। जिसके कारण उनके सामने रोटी का संकट आ गया है। बार-बार मांग करने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। 
कोर्ट ने संविदा कर्मचारियों को लेकर आदेश दिये हैं कि समान काम को लेकर समान वेतन मिलना चाहिए। जैसे स्थाई तोर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है इसी तरह संविदा कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए। लेकिन उसके उल्टे 8 हजार से 15 हजार तक संविदा कर्मियों को दिया जाने वाला वेतन भी परिवहन विभाग समय से कर्मचारियों नहीं दे पा रहा है। परिवहन विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारियों को वेतन मिले 2 माह का समय हो गया है। जिसके कारण उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए मंत्रियों की समिति बनाई गयी है लेकिन जब जो वेतन मिलना है वह समय से न मिले तो ऐसी समिति का क्या फायदा। 

Post A Comment: