नई टिहरी। नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय इण्टर काॅलेज बेरनी में कृषक गोष्ठी एवं छात्र सम्मान समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल तथा जनपद के प्रभारी एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान क्षेत्र के लिए 44.60 लाख रुपये की दो सड़कों का शिलान्यास किया गया जिसमें 25.20 लाख रुपये की लागत से 2 किमी नवनिर्माण आमसारी-हाडीसेरा तथा 19.40 लाख की लागत से 2.25 किमी बेरनी-गंगसार सड़क शामिल है। इस अवसर पर 1948 के बने प्रथमिक विद्यालय बेरनी से शिक्षा प्राप्त एवं विभिन्न पदों से सेवानिर्वत 30 पूर्व छात्रो को प्रशस्ति प्रत्र एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं गत वर्ष परिषदीय परीक्षाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 7 छात्राओं तथा 3 छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें 4 इण्टर तथा 6 हाईस्कूल के छात्र-छात्रायें शामिल है।
रविवार को राजकीय इण्टर कालेज बेरनी में आयोजित कृषक गोष्ठी एवं छात्र सम्मान समारोह के दौरान प्रदेष के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पहाड से पालायन रोकने के लिए सरकार कृषि एवं उद्यान के माध्यम से प्रदेष की सभी 670 न्यायपंचायतों में कृषि यंत्र बैंक स्थापना करने जा रही है वहीं एकीकृत कृषि आदर्ष योजना के तहत प्रत्येक विकासखण्ड के एक-एक गाँव को आदर्श गाँव के रुप में विकसित किया जायेगा इन गाँवों में शीतग्रह एवं संग्रह केन्द्र भी स्थापित किये जायेंगे। उन्हांेने बताया कि किसानों की पफसल को किसी भी प्राकृतिक आदपा से नुकसान होने पर अब जनपद के स्थान पर न्यायपंचाय स्तर पर समीक्षा कर मुआवजा दिया जायेगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने ग्रासभा बेरनी में विभिन्न कार्याे के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि सरकार पलायन से खाली हो चुके गाँवों में ठेकेदारी या सामूहिक खेती को प्रोत्साहन देने जा रही है जिसमें सम्बन्धित भूस्वामी के अधिकारों का कोई हनन नहीं होगा। उन्होने कहा कि औद्यानिक क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए 700 करोड की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है जिस पर शीघ्र ही कार्य शुरु किया जायेगा वहीं कृषि के क्षेत्र में कार्य करने वाले महिला स्वंय सहायता समूहों एवं 25-25 युवाओं के समूह को 25 लाख रुपये की अर्थिक सहायता दी जायेगी।
इस अवसर पर जनपद के प्रभारी एवं प्रदेष के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विद्यालय के छात्रों की माँग पर राइका बेरनी में कम्पूटर शिक्षा तथा सिलाई केन्द्र स्थापित करने हेतु मुख्य शिक्षाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी नरेन्द्रनगर को टीएचडीसी सेवा के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने के आदेश दिये वहीं विद्यालय के कक्षा-कक्षों की मरम्मत तथा प्रयोगशाला की स्थापना के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के आदेश दिये।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ज्ञान सिंह नेगी, ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्रनगर विनिता बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती शिवमूर्ति कण्डवाल, भाजपा मंण्डल अध्यक्ष नरेन्द्रनगर राजपाल पुण्डिर, गजा गजेन्द्र खाती, ज्येष्ठ प्रमुख किशोरी दत्त बिजल्वांण, भाजपा के मंण्डल महामंत्री अरविन्द उनियाल, राजेन्द्र भण्डारी, चन्द्रवीर पौखरियाल, उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चैहान, खण्ड विकास अधिकारी विम्मी जोषी, मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चन्द्र गौड के अलावा भारी संख्या मंे जनता, विद्यालय के अध्यापक, छात्र-छात्रायें, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Post A Comment: