👉🏻 *_दो मंत्रियों की होनी हैं।,ताजपोशी,एक का गढ़वाल व एक का कुमाऊं से होना हैं। चयन_*
______________
*_देहरादून
        त्रिवेंद्र सरकार में दायित्वों पर टकटकी लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं की बेचैनी लगातार बढ़ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि टीएसआर कैबिनेट में रिक्त दो मंत्री पदों पर नामों की पूर्ति हो सकती है।_
_दायित्व बंटवारों को लेकर जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कभी भी और किसी भी वक्त का संकेत दे चुके हैं वहीं कैबिनेट में रिक्त दो पदों पर ताजपोशी के भी संकेत मिल रहे हैं।_
_सूत्रों की मानी जाए तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की आलाकमान के साथ इस मसले पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। दायित्वों के लिए जहां भट्ट ने अपनी लिस्ट फाइनल कर ली है वहीं कैबिनेट विस्तार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपना मन पक्का कर चुके हैं। खबर ये भी है कि दिल्ली गए मुखिया बसंत पंचमी से पहले ये बड़ा ऐलान कर सकते हैं।_
_खबरो की माने तो कैबिनेट में रिक्त दो पदों पर गढ़वाल और कुमांऊ की ओर से दावेदारियां मजबूत हैं। तय माना जा रहा है कि अबकी बार जातिगत समीकरण और क्षेत्रगत समीकरणों को ध्यान मे रखकर नाम फाइनल किए गए हैं।_
_बावजूद इसके सरकार के सामने एक अनार और सौ बीमार वाली हालत है। हालांकि जिले के नजरिए से देखा जाए तो गढ़वाल क्षेत्र से टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली जिले को कैबिनेट में कोई जगह नहीं मिली है। बावजूद इसके अबकी बार महेंद्र भट्ट, मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, हरबंश कपूर, गोपाल रावत की गढ़वाल क्षेत्र से पैरवी हो रही है।जबकि पुष्कर धामी, हरभजन सिंह चीमा, बिशन सिंह चुफाल और पूर्व सीएम हरीश रावत को हराने वाले राजेश शुक्ला कुमांऊ से कैबिनेट में जगह पाने को पूरा जोर लगाए हुए हैं।_
_ऐसे में माना जा रहा है कि आलाकमान, ठाकुर,ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय को खुश करने की जुगत लगाएगी ताकि कोई भी रूठे नहीं। ऐसे में माना जा रहा है कि जिस तबके को कैबिनेट मे जगह नहीं मिलेगी उसे किसी बड़े दायित्व पर एडजस्ट किया जाएगा। हालांकि होगा क्या ये तो वक्त ही बताएगा फिलहाल नामों पर चर्चाओं का दौर जारी है। लेकिन तय माना जा रहा है कि सलेक्ट हुए  9 नामों मे से ही दो को टीएसआर कैबिनेट में जगह मिलेगी।

Post A Comment: