ऋषिकेश। न्यू स्टार क्लब के प्रान्तीय महासचिव राजेश सक्सेना व सांस्कृतिक सचिव श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर ‘न्यू स्टार क्लब’ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा आयोजित करते हुए दोनों स्वर्गीय पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि दी।
क्लब के संस्थापक व निदेशक केके सचदेवा ने स्व. सक्सेना व कुसुम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि क्बल के प्रान्तीय महासचिव राजेश सक्सेना क्लब के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं। जिन्होंने क्लब को अनेकों बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं, आदर्श विवाह स्थल कला प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेकों राष्ट्रीय पर्वाे तथा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों को सफल बनाने में हेमशा कामयाब रहे हैं। उनके निधन से क्लब परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
क्लब के अध्यक्ष मनोज साहल ने भी दोनो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि क्लब परिवार को इन दोनो पदाधिकारियों के निधन से बहुत दुख पहुंचा है। शोेक सभा में क्लब के अन्य वक्ताओं ने दोनो को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रीमति कुसुम श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक क्षेत्र की धनी थी। वह पिछले कई वर्षो से बच्चों को कत्थक कला केन्द्र के माध्यम से कत्थक नृत्य, संगीत की शिक्षा दे रही थी।
शोक सभा में प्रवीन गुरेजा, अरविन्द वशिष्ठ, सुनील ग्रोवर, राजपाल, दीपक राज सैनी, हरदीप सिंह, नरेन्द्र गोयल, गीता सचदेवा, रामप्रकाश, कमलेश अरोड़ा, दिनेश आरोड़ा, राजीव गुप्ता, संजय कुकरेजा, तेजेन्द्र अरोड़ा, अमित, नीना, दिनेश, अखिलेश आदि मौजूद रहे।



Post A Comment: