देहरादून। मंगलवार का दिन प्रदेश के लोगों के लिए मंगलमय रहा। मैदानी क्षेत्रों में जमकर हुई बारिश व पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फवारी के कारण उत्तराखण्ड की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। जिसके कारण सूखे की मार झेल रहे लोगों को राहत की सांस मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पर्वतीय क्षेत्रों में 3 हजार मीटर से अध्कि ऊंचाई वाले क्षंेत्रों में जमकर बर्फबारी होने के कारण कई क्षेत्रों का सम्पर्क शेष दुनिया के कट गया है।
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लोगों की दुआएं रग ले आये। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई जबकि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार हिमलाइन के ऊपर वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। सूबे में स्थित पर्वतीय जिलों की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ ली। जमकर हुई बर्फबारी से रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रो को संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। कई बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में जहां बिजली की आंख मिचैली जारी रही तो पर्वतीय क्षेत्रो में बर्फबारी के कारण बिजली गुल होने से बिजली, पानी व संचार की सुविधएं ठप्प हो गई।  

Post A Comment: