देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मोर्चा के आगमी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा वर्तमान में युवा मोर्चा का 12 से 23 जनवरी तक प्रत्येक जिले में रक्तदाताआंे की सूची तैयार करने का कार्यक्रम चल रहा है जिसमे प्रत्येक जिले से 1000 रक्तदाताओं की सूची युवा मोर्चा तैयार करेगा उन्होंने कहा जिससे कभी भी किसी को रक्त की जरूरत पड़ने पर रक्तदाता का रक्त आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
कुंदन ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 25 जनवरी मतदाता दिवस के दिन से पूरे प्रदेश में मिलेनियम वोटर महाअभियान की शरुवात करने जा रहा है जिसमे 1 जनवरी 2000 से 25 जनवरी 2000 के बीच जन्म लिए बच्चे जो अब 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है उनके वोटर कार्ड बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मंडल स्तर तक ये कार्यक्रम चलाया जाएगा। 25 जनवरी को इसकी शुरुवात हरिद्वार जिले से की जाएगी। इस कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक युवामोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर को बनाया गया है टिहरी से परमवीर पंवार, देहरादून महानगर से अंशुल चावला व संतोष सेमवाल, नैनीताल से प्रमोद बोरा और उधमसिंहनगर से विवेक दीप सिंह को संयोजक बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 20 से 30 मार्च तक प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर कार्यक्रम का भी आयोजित करेगा।
उन्होंने कहा 14 अप्रैल को डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा प्रदेश के 10635 बूथों के हर बूथ से 5 -5 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने जिला केंद्रों पर सहभोज करेंगे जिसमे हर कार्यकर्ता अपने घरों से भोजन बनाकर लाएंगे और आपस मंे एक दूसरे से अपना भोजन अदला बदली कर सहभोज करेंगे। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभोज कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक सचिन साह को बनाया गया है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल स्टडी सर्कल के संयोजक परमवीर पंवार कुमाऊ संयोजक रवि कन्याल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोबित बौड़ाई मौजूद थे।


Post A Comment: