अपनी सगाई की खबरों के चलते खबरों में छाईं दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना बर्थडे मनाकर अब लौट आई हैं. उनकी वापसी के बाद सगाई की खबरों पर तो ब्रेक लग गया. लेकिन इस बर्थडे पर कुछ ऐसा हुआ है जो सगाई जितना खास तो नहीं लेकिन उससे कुछ कम भी नहीं है. यह खास चीज है रणवीर की फैमिली की तरफ से दीपिका को मिला तोहफा. एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो रणवीर के मम्मी-पापा ने दीपिका को एक डायमंड सेट और डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की एक साड़ी गिफ्ट की. उनके इस खास गिफ्ट से साफ है कि वह दीपिका को पसंद करते हैं.
सगाई फिलहाल नहीं हुई तो कोई बात नहीं. लेकिन ये गिफ्ट भी कम नहीं है. क्योंकि इस तरह के गिफ्ट ज्यादातर परिवार या किसी करीबी को ही दिए जाते हैं. वैसे भी दीपिका पर साड़ी काफी जचती है. अपनी फिल्म पद्मावत के प्रमोशन के चलते भी पिछले काफी समय से वह साड़ी में ही नजर आ रही हैं. ऐसे में हो सकता है कि हम जल्द उन्हें इस नई साड़ी में देखें.
रणवीर, दीपिका और शाहिद की ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार की पैडमैन और मनोज वाजपयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा की अय्यारी से होगी. हर फिल्म एक अलग सब्जेक्ट पर है. ऐसे में इस वीकएंड पर दर्शकों के पास अच्छी च्वाइस होगी.


Post A Comment: