टेस्ट क्रिकेट में 5000 से ज़्यादा रन और 400 विकेट के साथ कपिल देव आज भी भारतीय क्रिकेट के अब तक के बेस्ट ऑलराउंडर हैं. हार्दिक पंड्या ने भी साउथ अफ्रीका के सामने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. इसी वजह से इस युवा ऑलराउंडर की कपिल देव से तुलना की जाती है. कपिल ने पंड्या के खेल की ख़ूब तारीफ की.
कपिल देव ने हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कहा कि इस खिलाड़ी के पास योग्यता है लेकिन यह समय ही बताएगा कि वह वास्तविक ऑलराउंडर बनेगा या नहीं.
कपिल से पूछा गया कि क्या पंड्या भारत के लिए वास्तविक ऑलराउंडर बन सकता है, उन्होंने कहा, "समय बताएगा. थोड़ा इंतज़ार कीजिए. उसके पास योग्यता है." उन्होंने कहा, "टीम हमेशा उचित संयोजन की तलाश में रहती है. जब आपके पास एक ऑलराउंडर होता है तो कप्तान के लिए अच्छा रहता है. उसके पास विकल्प होते हैं."
आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केप टाउन में हुए पहले टेस्च मैच में हार्दिक पांड्या ने 93 रन की बेहतरीन पारी खेली और साथ ही तीन विकेट भी झटके. हालांकि भारत ये मैच 72 रन से हार गया.


Post A Comment: