ऋषिकेश। ऋषिकेश के पंजाब सिंध बाजार क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दुकानदार सरदार फोटो फ्रेम वालों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मकान से लपटे उठने लगी। जिसके कारण दुकार व गोदाम जलकर खाक हो गया जिसके आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आधा अधूरी तैयारी के साथ पहंची फायर बिग्रेड से आग पर काबू पा लिया। 
मंगलवार देर रात ऋषिकेश के पंजाब सिंध बाजार क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दुकानदार सरदार फोटो फ्रेम वालों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मकान से लपटे उठने लगी। जिसके कारण दुकार व गोदाम जलकर खाक हो गया जिसके आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 
आग की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित मुखर्जी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार कश्यप, महासचिव शैलेंद्र साहनी, जयेदत्त शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के व्यापारी गण मौके पर पहंुचे। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फायर विभाग और पुलिस ने पूरी तत्परता से अपना कार्य किया और आग पर काबू पा लिया। लेकिन फायर विभाग के अधिकारी आग बुझाने की पूरी तैयारियां और उपकरण नहीं लेकर आये थे। उनके पास हाईड एंड सेफ पाइप को जोड़ने के लिए उपयोग होने वाले औजार आग बुझाने वाली फॉर्म ऑक्सीजन मास्क आदि उपलब्ध नहीं थी। जिस पर लोगों ने कहा कि भविष्य में इस पर ध्यान दिया जाए। मौके पर सहयोग करने वाले लोगो में पूर्व चेयरमैन ऋषिकेश दीप शर्मा, चेतन शर्मा, आशु गुप्ता, बृजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस जयेन्द रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय दत्त शर्मा,  प्रेम अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चेमन शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधु जोशी, सीओ वीरेन्द्र सिंह सहित आला अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

Post A Comment: