नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटके दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदकुश क्षेत्र में बताया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर एवं जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में काफी तेज झटके महसूस किए गए। भारत में अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटकों के बाद कई जगहों पर लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए गए।
भूकंप के झटके सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी इसका असर देखा गया। यहां भी लोग घरों से बाहर आए गए, यूरोपियन-मेडिटेरियन सिस्मोलॉजी सेंटर (ईएमएससी) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।
6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद पाकिस्तान में जान-माल के नकुसान की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यहां के बलूचिस्तान के लसबेला इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं, पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद और पेशावर शहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Post A Comment: