देहरादून। क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में सहसपुर पुलिस की आरे से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके फलस्वरूप सिंहनिवाला तिराहा पर एक कार सिल्वर रंग बिना नंबर, जिसमे दो व्यक्ति सवार थे, जिनको रोका गया किन्तु उनके द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने घेरा बंदी करके कार को रोककर चेक करने पर कार में सवार चालक इरसाद एवं साथ में वैठा व्यक्ति असफाक को चेक करने पर 5 मोबाइल फोन एवं कार को चेक करने पर कार के अंदर स्कूटर, मोटर साईकल, कार के टायर एवं बैटरियां बरामद हुई। इन समान के संबंधा में दोनों से सख्ती से पुछताछ करने पर इनकी ओर से कहा गया कि हम दोनों एक ही गांव के रहने वाले है और पढ़े लिखे नहीं है इसलिए मजदूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लगभग 8 महीने पहले सेलाकुई मजदूरी करने आये थे। यहां पर भी अच्छा पैसा न मिलने के कारण हमारे मन मंे लालच आया और हम दोनों ने चोरी करनी शुरू कर दी। यह जो समान है यह सब हमने लगभग 5 माह पहले सेलाकुई में एक मोबाइल की दुकान का छत काटकर एवं टायर आदि समान हमने भाऊवाला से एक बैटरी, टायर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करके लाये थे हम लोग पकड़े न जाये इसलिए थोड़ा थोड़ा समान सहारनपुर ले जाकर बेच देते थे। अरुण कुमार मेहता पुत्र स्व. नत्थू प्रसाद मेहता निवासी ग्राम बडोवाला भाऊवाला थाना सहसपुर देहरादुन द्वारा अपनी भाऊवाला स्थित दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा शटर तोड़कर काफी संख्या में टायर एवं बेट्री चोरी करने के संबंध में मुअस 165/17 धारा 457/380 भादवि दर्ज कराया गया एवं जितेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. भानुप्रकाश गुप्ता निवासी मेंन मार्किट सेलाकुई थाना सहसपुर देहरादुन ने सेलाकुई स्थित अपनी दुकान कृष्णा डिपार्टमेंटल स्टोर का छत तोडकर कंपनी के महंगे फोन चोरी होने के संबंध में थाना सहसपुर पर मुअस 215/17 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है। इन अभियुक्तें से बरामद मोबाइल फोन नंबर मुअस 215/17 से मिलान करने पर इन घटना से सम्बंधित पाए गए। अभियुक्तों से बरामद इस बिना नंबर कार के संबंध में जानकारी की गई तो इनके द्वारा बताया गया कि कार भी हमने 6-7 माह पहले रुड़की से चोरी की थी और इसकी नंबर प्लेट पकड़े जाने के डर से फेंक दी थी। इस कार का प्रयोग हम चोरी करके समान को ले जाने में करते है। पुलिस आरोपी को 457/380/411 भादवि एवम 41/102 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार किया गया।

Post A Comment: