ऋषिकेश। हंस कल्चर फाउंडेशन की बैठक के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की घरेलू महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘रेडिमेट से रोजगार’ योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए हरिद्वार में एक बड़ा स्टोर बनाया गया है जिसके लिए प्रदेश के 570 केन्द्रों पर रेडिमेट कपडे़ तैयार किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में हर घर में महिला कढ़ाई बुनाई जानती है इसकों सरकार रोजगार से जोड़ने का काम करेगी। इसके लिए महिलाओं को कटिंग करके कपड़ा उपलब्ध कराया जायेगा जिसके बाद महिलाएं उन्हें तैयार करके देंगी। उन्होंने कहा कि 670 ग्रामसभाओं को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने सड़क से जोड़ा तो और वहां किसान महोत्सव आयोजित किये थे। उन्होंने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनकी आर्गेनिक दाल व राजमा की सही कीमत मिल सके इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों के सेल प्वाइंट बनाए जायेगें। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए एलईडी बलब बनाने के लिए योजना बना रही है। इसके लिए दो स्थानों को चुना गया है। देहरादून के थानो व नैनीताल के कोटाबाग में यह फैक्ट्री लगेगी।  

Post A Comment: