ऋषिकेश में फिल्म पदमावत् का हिन्दु जागरण मंच ने भारी विरोध किया है, फिल्म पदमावत् का विरोध कर रहे हिन्दु जागरण मंच के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जोरदाम हंगामा किया और हिन्दु जागरण मंच के कार्यकताओं की पुलिस की धक्का मुक्की हुई, ऋषिकश के सिनेमाघर में आज दोपहर 3 बजे से फिल्म पदमावत प्रदर्शित होगी, जिसे लेकर आज सुबह भारी संख्या में हिन्दु जागरण मंच के कार्यकर्ता  सिनेमाघर पहुच गये, सुचना पर भारी पुलिस बल हिन्दु जागरण मंच को रोकने के लिए सिनेमाघर पहुचा जहां पुलिस और हिन्दु जागरण मंच के कार्यकताओं में धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने हिन्दु जागरण मंच के कई कार्यकताओं को गिरफ्तार कर थाने में ले आए, हिन्दु संगठन के नेताओं का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर फिल्म पदमावत् को तीर्थनगरी में नही चलने देंगे, वही हिन्दु संगठनों ने 3 बजे दोबारा सनेमाघर पहुच कर फिल्म न चलने देने की धमकी दी है, हिन्दु संगठनों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने सिनेमाघर में भारी पुलिस बल लगाया है, हम आपको एक्सक्लूसीव विजुअल दिखा रहे है जिसमें पुलिस और हिन्दु संगठन के कार्यकताओं के बीच धक्का मुक्की हो रही है।

Post A Comment: