ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के संस्थापक एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज को अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली में रात्रिभोज हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। यह रात्रिभोज अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक मामलों में अमेरिकी राष्ट्रपति के सहायक रहे केनेथ जस्टर को भारत में अमेरीका का राजदूत नियुक्त किये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
 स्वामी चिदानन्द सरस्वती  महाराज एवं डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती जी विदेश प्रवास पर है इसलिये इस रात्रिभोज में उनके प्रतिनिधि के रूप में सुश्री नन्दिनी त्रिपाठी जी ने सहभाग किया। 
   सुश्री नन्दिनी त्रिपाठी ने केनेथ आई जस्टर जी को स्वामी ओर से भेजा शुभकामना संदेश भेंट किया और भारत में उनके उन्नत कार्यकाल के लिये बधाई दी। स्वामी जी ने लिखित संदेश भेजा जिसके माध्यम से कहा ’’भारत में माँ गंगा एवं यमुना के सानिध्य में आपके कार्यकाल में अमेरीका और भारत के मध्य आपसी बन्धुत्व और प्रगाढ़ हो तथा हमारे रिश्ते मधुरता, शान्ति और सौहार्द्रता से पूर्ण हो। भारत और अमेरीका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र है। दुनिया के अन्य देशों को इनसे काफी उम्मीद है। आपके कार्यकाल में दोनों राष्ट्र शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व के साथ आगे बढ़े और जलवायु परिवर्तन, आंतकवाद, कुपोषण, गरीबी उन्नमूलन, मानवाधिकार जैसे अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों के समाधान के साथ वैश्विक समृिद्ध और मजबूत रिश्तों के साथ इस सत्र की शुरूआत हो।’
 जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती जी ने भेजे संदेश में केनेथ आई जस्टर जी का भारत में अभिनन्दन करते हुये परमार्थ निकेतन में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभाग हेतु आमंत्रित किया।
   सुश्री नन्दिनी त्रिपाठी ने हिमालय की भेंट शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया जिसका रोपण अमेरिकी दूतावास के गार्डन में किया जायेगा तथा सुगंधित चन्दन की माला भेंट की। इस अवसर पर अनेक उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Post A Comment: