रुद्रपुर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जहर खाने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की इलाज के दौरान मैक्स अस्पताल में मौत हो गईजिसके बाद कांग्रेस ने सूबे की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट केंप में कांग्रेसी नेता सुशील गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर मृतक प्रकाश पांडे को श्रद्धांजलि दी साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने नही सुनी फरियादी की समस्या। ट्रांसपोर्टर नोटबंदी और जीएसटी से परेशान था, नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू होने से जनता परेशान है लेकिन केंद्र सरकार को जनता की समस्या से कोई सरोकार नही है जिसके कारण आज आम आदमी आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतकप्रकाश पांडे के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

Post A Comment: