ऋषिकेश। शनिवार को भाजपा स्वर्गाश्रम मण्डल की कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता की मौजूदगी रही। जिनमे भाजपा के समस्त कार्यो की समीक्षा की गयी। जिसमे पार्टी को आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने की चर्चा की गयी। पूर्व प्रधान स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला मनोज राजपूत ने चुनाव की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी जिसको जो जिम्मेदारी देगी वो उस कार्य को बखूबी निभाएंगे। चाहे वो कैसा भी कार्य हो। बताया यमकेश्वर विधानसभा में जीरो भ्रस्टाचार पर कार्य हुआ है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गौ, गंगा तथा क्षेत्र में गंदगी की सफाई पर विशेष चर्चा की। उपाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा के बहुत कार्यकर्ता है। नए भी है पुराने भी है पर आगामी चुनाव में जो पुराने कार्यकर्ता है। उन्ही लोगों को चुन कर पार्टी टिकट दे।
वही विधायक श्रीमती ऋतू खंडूरी साइनस की परेशानी होने के बावजूद अधिकारियो तथा जनता से रूबरू हो रही है। बैठक में विधायक ने कहा कि टिकट के लिए कार्यकर्ता आपस में बहस ना करे हर कार्यकर्ता चाहता है कि हमे टिकट मिले हम चुनाव लड़े। खंडूरी ने कहा कि भाषण से संगठन मजबूत नहीं होता संगठन तब मजबूत होगा। जब केंद्र सरकार द्वारा सभी योजनाएं जनता तक पहुचाये तथा जनता की हर सम्भव मदत व सेवा करे वहीे बताया कि क्षेत्र में जो भी समस्या है जल्द ही सबका निवारण किया जायेगा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला राजपूत, मण्डल अध्यक्ष भरत लाल, पूर्व प्रधान मनोज राजपूत, अश्वनी गुप्ता, मनीष राजपूत, गोपाल अग्रवाल, गुरुपाल बत्रा, सचिन चोपड़ा, मीनाक्षी भंडारी, कृष्णा बत्रा, अशोक अग्रवाल, भानुमित्र शर्मा, बबली देशवाल, पूनम तड़ियाल, विनीता शर्मा, जीतेन्द्र धाकड़, तिवेन्द्र नेगी, बृजेश चतुर्वेदी, गजेंद्र नगर, नवनीत राजपूत तथा ममता रतूड़ी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।


Post A Comment: