देहरादून। शनिवार को पंजाब के वांटेड अपराधी के घुसने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने दिनभर की मशक्कत के बाद देर शाम उसे एक छात्र के रूम से भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा है। पंजाब पुलिस और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की।
मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशो से रिवाल्वर और पिस्टल भी बरामद किए गए हैं। बदमाश पंजाब में कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पंजाब पुलिस को काफी वक्त से इनकी तलाश थी। आरोपी पर हत्या, लूट, अपहरण, फिरोती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। कैंट थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी हुई। मुख्य आरोपी का नाम सिमरन दीप बताया जा रहा है।



Post A Comment: