रुड़की। प्रतिबिंब के संस्थापक शरद पांडे लिखित पुस्तक चुनाव कैसे जीते का विमोचन विक्रमशिला हिन्दी वि द्यापीठ भागलपुर बिहार के उत्तराखण्ड प्रभारी एवम् साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन,जाने माने चिंतक संजय सिंह, गायत्री साहित्य संस्थान दिल्ली की निदेशक डा हेमलता शर्मा यानि बबली वशिष्ठ, लिम्का बुक आफ रिकार्ड विजेता रमेश भटेजा, शिक्षा विद अशोक शर्मा आर्य तथा केके पब्लिशर्स नई दिल्ली के प्रसार प्रमुख देवेन्द्र कुमार ने सयुंक्त रूप से किया। पुस्तक की प्रति पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी दी गई जिसपर उन्होंने पुस्तक को स्वच्छ राजनीति एवम् लोकतांत्रिक परम्पराओ के लिए लोकोपयोगी बताया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर लेखक शरद पांडे को सभी मौजूद लोगो ने बधाई दी और कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओ के लिए पुस्तक मे चुनाव जीतने के जो टिप्स दिए गए है वह राजनीतिज्ञो के साथ साथ आम लोगो के लिए भी फायदेमंद होंगे।
पुस्तक विमोचन के दौरान चिंतक संजय सिंह ने कहा कि चुनाव जैसे विषय पर हर लेखक को कलम चलानी चाहिए ताकि लोकतन्त्र मजबूत बना रह सके। साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन ने पुस्तक मे चुनाव सम्बन्धी दी गई जानकारी को लोककल्याण के लिए एक अच्छा प्रयास बताया तथा लेखक व प्रकाशक दोनो को बधाई दी।वरिष्ठ साहित्यकार डा योगेन्द्र नाथ शर्मा अरुण ने लेखक शरद पांडे को उनकी नव प्रकाशित पुस्तक के लिए उन्हें साधुवाद दिया है।


Post A Comment: