देहरादून। केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डाॅ. महेश शर्मा ने कहा कि चिकित्सक का पेशा आदर्श और पवित्र पेशा होता है। चिकित्सक अपने पेशे का सम्मान करे और उसका आनंद उठाये। मानवता और समाज को कुछ वापस करने के लिये काम करे। उन्होंने कहा कि कोई भी कुछ कहे मगर चिकित्सक को अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना है। केन्द्रीय मंत्री को पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने मिलकर बधाई दी।
रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित भारतीय चिकित्सा परिषद (आईएमए) उत्तराखण्ड के 60वीं वार्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. शर्मा ने कहा कि  वह खुद चिकित्सक रह चुके हैं । उन्होंने कहा कि वह इस इस कार्यक्रम मंे खुद को केन्द्रीय मंत्री नहीं बल्कि चिकित्सक साथी के रूप में आये हैं। उन्होेंने कहा कि चिकित्सक का पेशा नोबल पेशा होता है इसलिये उस समय तकलीपफ होती है जब कोई इस पर बेवजह उंगली उठाता है या सवाल सवाज जवाब होते है। डाॅ. शर्मा ने कहा कि मरीज व चिकित्सक के रिश्तों का सम्मान होना चाहिए। हमें विरासत में क्या मिला यह नहीं सोचना है बल्कि हम चिकित्सक के रूप में वसीयत में क्या छोडें़गे यह देखना है । आने वाली पीड़ी के बारे में अभी से सोचना होगा। किसी को भी सम्मान  मांगने से नहीं मिलता बल्कि कामों से मिलता है। उन्होने सभागार में उपस्थित चिकित्सकों से आह्वान करते हुए कहा कि भगवान हमें समाज के बीच पार्टनर बनाया है इसलिये हमें समाज की सेवा के बारे में सोचना है। लोग चिकित्सक को डाॅ. साहब कहकर सम्मान देते हैं । चिकित्सक समाज के बीच सदैव परस्पर संवाद बनाये रखे। डाॅ. शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन बिल ला रही है जिसके आने से चिकित्सकों की कमी पूरी होगी और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। आईएमए उत्तराखण्ड ईकाई की अध्यक्ष डाॅ. गीता खन्ना ने परिषद के क्रियाकलापो के बारे में बताया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. शर्मा को आईएमए उत्तराखण्ड और आईएमए रुड़की ईकाई की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। संगोष्ठी में अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य युगल किशोर पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. अर्चना श्रीवास्तव,  पूर्व डीजी हेल्थ डाॅ. डीएस रावत, सीएमओ देहरादून डाॅ. वाईएस थपलियाल, लोक सेवा आयोग के सदस्य संजय शर्मा, दून मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रदीप भारती गुप्ता, अजीत गैरोला, डाॅ. बीसी रमोला, सिनर्जी अस्पताल के चेयरमैन डाॅ. कृष्ण अवतार, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा नेता विश्वास डाबर, विजय खन्ना व आईएमए से जुड़े सैकड़ों चिकित्सक मौजूद रहे।

Post A Comment: