देहरादून कैंट थाना क्षेत्र के घघोड़ा इलाके में मिले कारतूस और खोखो के बाद अब सेना की ओर से भेजी गई चिट्ठी ने उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ा दी है। पत्र में सूबे की मित्र पुलिस को जानकारी देते हुए बताया गया है कि उनके छावनी क्षेत्र से एक हेंड ग्रेनेड, एक मोर्टार बम और 877 खोखे भी गायब है।_
_आपको बता दे कि बीते 11 जनवरी को एसओजी और देहरादून कैंट पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंब्रियन हॉल स्कूल कर पास से तीन महिलाओं और एक पुरुष को 8 हज़ार खोखों और 119 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पेशे से कबाड़ी का काम करने वाले गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने इन्हें रिमांड पर भी लिया है लेकिन अभी तक पुलिस इनसे कुछ नहीं उगलवा पाई है।_
_लेकिन ताजा मामले में सेना की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उनके छावनी परिषद से एक हैंड ग्रेनेड, एक एक मोर्टार बम सहित 877 कारतूस खोखे भी गायब है। सेना की ओर से मिले इस सनसनीखेज पत्र से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि पुलिस अपनी तफ्तीश का रुख किस ओर मोड़ती है और सेना के खोए समान को किस काबलियत से खोजती है।

Post A Comment: