सलमान खान की खास दोस्त और बेहद करीबी रोमानिया यूलिया वेंतूर पिछले कुछ वक़्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. म्यूजिकल वीडियो में नज़र आ चुकीं यूलिया एक और म्यूजिकल वीडियो में मनीष पॉल के साथ रोमांस नज़र आएंगी और सबसे ख़ास बात यह कि यूलिया और मनीष की जोड़ी बनाने से लेकर गाना तक बालीवुड के दबंग सलमान खान ने ही डिसाइड किया है इतना ही नहीं सलमान ट्विटर पर भी यूलिया को खूब प्रोमोट कर रहे हैं.

हालांकि जिस तरह से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और यूलिया की दोस्ती है और सलमान यूलिया को प्रमोट कर रहे हैं, बॉलीवुड में कयास लगाया जा रहा था कि जल्द यूलिया बॉलीवुड फिल्मो में भी नज़र आ सकती हैं. सलमान अपने दोस्तों को परदे पर एक्टिंग का चांस दिला ही देते हैं. इनमें बॉलीवुड की कई अभिनत्रियों ऐश्वर्या राय ,डेजी शाह ,स्नेहा उल्लाल ,सना खान ,जरीन खान से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है.

ऐसे में सलमान और उनके परिवार के साथ यूलिया की नजदीकियां इस बात का इशारा करती हैं कि यूलिया सलमान के लिए बहुत ख़ास हैं.

इन सब कयासों को दरकिनार करते हुए एक इवेंट के दौरान यूलिया ने साफ़ कर दिया है कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर सलमान डिसाइड करेंगे तो जरूर, लेकिन सलमान तो पहले ही गाना गा चुके और रही बात फिल्मो की लीडिंग लेडी बनने की तो मुझे बॉलीवुड फिल्मो में काम करने में दिलचस्पी नहीं है मुझे गाना पसंद है
तो चलिए फिलहाल तो यूलिया ने किया साफ़ कि वो बॉलीवुड की फिल्मो में नहीं करना चाहती एक्टिंग,संगीत में ही करेंगी अपना नाम.

Post A Comment: