भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आईसीसी अवॉर्ड्स में अहम पुरस्कार हासिल करने पर ख़ूब तारीफ की.
सभी फॉर्मेट में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कोहली को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया. इसके अलावा उनको आईसीसी अवॉर्ड्स में बेस्ट वनडे खिलाड़ी भी चुना गया.
तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, "कोई हैरानी नहीं हुई. आप इसके हक़दार थे. बहुत बहुत बधाई."
साल 2017 पूरी तरह से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रहा. पूरा कोहली का बल्ला चलता रहा और रिकॉर्ड्स बनते गए. अब आईसीसी अवॉर्ड्स में भी विराट कोहली ही छाए रहे. आईसीसी ने 2017 अवॉर्ड का ऐलान किया है और इसमें कप्तान कोहली के साथ भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. कोहली को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर, युज़वेंद्र चहल को टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला. भारत के इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल कमाल का परफॉर्म किया और कई मौकों पर अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई.


Post A Comment: