भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रकाश पांडे के ज़हर खाने के मामले में गुरुवार से जांच शुरू हो गई.
दरअसल प्रकाश पांडे की मौत के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मेजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए थे. इस जांच के लिए देहरादून के अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुधियाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.
गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुधियाल के नेतृत्व में जांच टीम ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय दौरा किया और स्थितियों का जायज़ा लिया.
इसके बाद जांच अधिकारी ने कहा कि इस मामले में सारे पहलुओं की जांच की जाएगी. प्रकाश पांडेय को समस्या क्या थी? उन्होंने कहां-कहां मदद की गुहार लगाई थी और किसी विभाग में उनकी दरख्वास्त अटकी तो नहीं थी? इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी आकर अपना बयान दर्ज करवा सकता है. जांच टीम उसका संज्ञान लेगी.


Post A Comment: