सफाई नायक और वार्ड बाॅय भी गायब

डीएम ने सभी के वेतन रोकने के दिये ओदश 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घिमतोली का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय में भी गन्दगी पाये जाने पर फार्मेेसिस्ट को चिकित्सालय सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित पंजिका में पाया कि डाॅक्टर माह जून 2017 से अनुपस्थित पर चल रहे हंै और सफाई नायक व वार्ड बॅाय अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने उनके वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में गन्दगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्ड में गद्दे व चादरों को तुरन्त बदलने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा औषधी भण्डार के स्टाॅक रजिस्टर व दवाईयों का निरीक्षण भी किया, जो सही पाई गई। जिलाधिकारी ने फार्मेसिस्ट को औषधी भण्डार में रखी दवाईयों को सही ढंग से रखने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर वैयक्तिक अधिकारी ओमप्रकाश बिष्ट, फार्मेसिस्ट टीएस रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके पश्चात जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय सतेराखाल और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घिमतोली का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय सतेराखाल में उपस्थित पंजिका का अवलोकन भी किया। जिलाधिकारी द्वारा औषधियों के स्टाक का निरीक्षण किया गया। स्टॅाक रजिस्टर के अनुसार औषियों का मिलान करने पर भौतिक सत्यापन में सभी औषधियां सही पाई गयी। साथ ही जिलाधिकारी ने वार्ड का भी निरीक्षण किया।  वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने वार्ड में रखी गई गंदी चादर को तत्काल बदलने के लिए फार्मेसिस्ट को निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने वार्ड में स्वच्छता बनाये रखने को कहा। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए चिकित्सालय में रखे गये दो डी-फ्रीजर का भी निरीक्षण किया, जिसका सही दशा में कार्य करना पाया गया। चिकित्सालय में सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। दन्त चिकित्सक डाॅ विभव 23 जनवरी से एमडीएस की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अवैतनिक अवकाश पर पाये गये। वहीं दूसरी ओर शनिवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सतेराखाल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक के कक्ष में जाकर अध्यापक उपस्थिति-पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की जिसमें प्रधानाध्यापिका चिकित्सा अवकाश पर पायी गयी। जिलाधिकारी ने पचास तीन, चार एवं पांच के बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर गणित में आयात, भिन्न एवं परिमाप के बारे में पढ़ाया। इस अवसर पर व्यवस्था पर आयी अध्यापिका पूनम रावत ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय में कुल 38 छात्र-छात्राये अध्ययनरत हैं, जिसमें दो छात्र अनुपस्थित है। इसके बाद जिलाधिकारी ने मध्याहन भोजन कक्ष में जाकर चावल, दाल, नमक, तेल की गुणवत्ता की जांच की। इस बाद जिलाधिकारी ने आगनवाडी केन्द्र सतेराखाल में बच्चों की वजन पंजिका, ग्रोथ चार्ट, टीकाकरण रजिस्टर , गर्भावस्था  एवं प्रसव रिकार्ड का अवलोकन किया। साथ ही पंजिका अधूरी पायी जाने पर जिलाधिकारी ने सहायिका का वेतन पंजिका पूर्ण करने के पश्चात ही आहरित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा निजी कार्तिकेय बाल विद्यालय, घिमतोली में अध्यापन कार्य किया गया तथा प्रश्न पूछे गए जिसका विद्यार्थियों द्वारा सही उत्तर दिए गए। 

Post A Comment: