ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने गंगा स्वच्छता अभियान पर आधारित गीत मां गंगा की सुयेश बिजल्वाण की सीड़ी का विमोचन किया। इस दौरान मंत्री उनियाल ने कहा कि गंगा को जीवनदात्री कहा जाता है। इसलिए केन्द्र की मोदी सरकार गंगा को स्वच्छ रखने के लिए कार्य कर रही है। 
कृषि मंत्री ने मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल के होटल वसुंधरा में मां गंगा सीडी का विमोचन किया। मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सुयेश बिजल्वाण की गंगा स्वच्छता अभियान पर आधारित गीत मां गंगा का सीडी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि यह एक कार्य उन्होंने इसकी सराहना की। मंत्री ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश के युवा मां गंगा के स्वच्छ अभियान से जुड़ रहे हैं। इन युवाओं में जागरूकता हैै। सुयेश बिजल्वाण ने एक अच्छी पहल की है। वर्ष 1984 में देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने गंगा एक्शन प्लान योजना लागू की गई थी जो कि आज भी कार्य कर रही है। वर्तमान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमामि गंगे योजना को लेकर गंगा स्वच्छ अभियान चला रही है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवा देश की एक दिशा दे सकते हैं। सरकार तो सिर्फ योजनाओं को लागू कर सकती है उस पर कार्य करने के लिए युवाओं को एवं जनमानस को आगे आना होगा। मां गंगा पर आधारित सीडी लांच की गई जिसके गायक स्वयं सुयेश बिजल्वाण है। कबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सुयेश बिजल्वाण ने जो कदम उठाया वह कदम सराहनीय कदम है जो भविष्य में आने वाली नई पीढ़ी के लिए एक सीख होगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा पतित पावनी मां गंगा को स्वच्छ रखने का कार्य सिर्फ सरकार का ही नहीं देश और प्रदेश के आमजन युवाओं का भी दायित्व बनता है। जिस तरह सुयेश बिजल्वाण गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर एवं मां गंगा के साफ-सफाई को लेकर गीत गाये हैं उसे पर्वतीय क्षेत्र उन्होंने अपने मुख्य स्वर से गाया है वह एक सराहनीय पहल है इसके लिए सुयेश बिजल्वाण की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। मंत्री ने सुयेश बिजल्वाण की टीम की हर संभव मदद करने के लिए आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में ज्ञान सिंह नेगी, चंद्र देव सिंह पोखरियाल, प्रोफेसर प्रभाकर, स्र्पश गंगा के निदेशक प्रोफेसर पीएस बिष्ट, शेखर रावत, संजीव कुमार व शौमया तेज उपस्थित रही। 

Post A Comment: