उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दस महीने की अवधि में मेहमानों की आवभगत पर 68.59 लाख रुपए से ज़्यादा खर्च कर दिए हैं. उक्त जानकारी एक आरटीआई के जवाब में दी गई है.
आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनिया के आरटीआई के जवाब में उत्तराखंड सचिवालय प्रशासन ने यह जानकारी दी है. हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने अपने आवेदन में पूछा था कि जब मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभाला तब से लेकर अब तक चाय-पानी में कितना सरकारी धन खर्च हुआ, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए.
आरटीआई कार्यकर्ता को भेजे गए जवाब में बताया गया है कि 18 मार्च 2017 से लेकर अब तक सिर्फ चाय पानी पर 68 लाख, 59 हज़ार, 865 रुपये खर्च हुए हैं. यह वह भुगतान है जो सचिवालय प्रशासन ने विभिन्न वाउचर्स के आधार पर किया है.
आरटीआई का जवाब 22 जनवरी, 2018 को दिया गया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.


Post A Comment: