प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल इंडिया की बहुत वकालत करते हैं और उसी तर्ज पर उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी. लेकिन उत्तराखंड में पीएम के डिजिटल इंडिया कि तस्वीर कुछ और ही है.

राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार और उसके अधिकारी डिजिटल इंडिया, डिजिटल उत्तराखंड की सिर्फ़ बातें करने में ही मशगूल नज़र आ रहे हैं ज़मीनी या यूं कहें साइबर हकीकत से उन्हें कोई मतलब नज़र नहीं आ रहा.

यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रदेश की सरकारी वेबसाइट UK.GOV.IN अभी तक अपडेट नहीं हुई है. सरकार की वेबसाइट में अब भी चारधाम यात्रा 2017 ही नज़र आ रही है जबकि 2018 को शुरू हुए 37 दिन से ज्याद हो गए हैं.

पर्यटन विभाग भी इस लापरवाही में एक कदम आगे नज़र आ रहा है. पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://uttarakhandtourism.net.in/chardhamyatra/ में Latest News/Updates में सभी चारधाम और हेमकुंड साहिब के कपाट बंद दर्शाए जा रहे हैं.

Post A Comment: