ऋषिकेश दि एडवेंचर स्पोर्ट्सोसाइटी द्वारा गंगा क्याग फेस्टिवल 2018 का तीन दिवसीय शुभारंभ देवप्रयाग में 17 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें विश्व के 7 देशों के 85 खिलाड़ी भाग लेंगे ।यह जानकारी फेस्टिवल के आयोजक अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि 17 फरवरी को गंगा क्याग फेस्टिवल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी, देवप्रयाग नगर पा7लिका की अध्यक्ष शुभांगी कोठियाल एक समारोह के बीच करेगी जिसके अंतर्गत 17 फरवरी को ही रजिस्ट्रेशन के साथ इवेंट का शुभारंभ देवप्रयाग संगम से होगा जिसके अंतर्गत गंगा आरती रेसिंग एंड प्री केटेगरी के प्रो स्लालम के अतिरिक्त 18 फरवरी को मुख्य इवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत वोट ऑफ क्रॉस स्प्रिट ड्रेस भी होगी जिस का समापन राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा इसमें प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 50000 का इनाम दिया जाएगा सेकंड प्रतिभागी को 30,000 दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 7 देशों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें कनाडा रसिया ,नेपाल ,आइसलैंड, नार्वे ,ऑस्ट्रेलिया के अतिरिक्त भारत से भी काफी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे पत्रकार वार्ता में भीम सिंह चौहान एसोसिएशन के सचिव हरेंद्र सिंह रावत विशाल सिंह भंडारी भी उपस्थित थे


Post A Comment: