ऋषिकेश। स्वतंत्रता सेनानी के बोर्ड के नीचे रखे कूड़े दान के विरोध में धरना सौरभ नैथानी के नेतृत्व में 78 वें दिन भी जारी रखा। सोमवार केा धरने को फ्रीडम ग्रुप ने अपना समर्थन दिया।
इस दौरान फ्रीडम ग्रुप के अध्यक्ष अजय दास ने कहा कि केवलानन्द चौक मायकुंड में रखा कूडेदान एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अपमान कर रहा है। जहां एक तरफ पूरा देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान करता है। वहीं उनके बोर्ड के नीचे यह कूड़़ेदान रखा गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को शीघ्र ही यह कूड़ेदान हटा देना चाहिए। वरन जनता उग्र अंदोलन के लिए बाध्य होगी।
धरना स्थल पर भरत सिंह, सौरभ नैथानी, अमित पाल, अरविन्द कुमार, अजय दास, अनिमेश, दीपांकर, संजय, सूरज सरदार, कमल हलदर, अभिजीत, पिं्रस, सुशील, सूरज, अनमोल, नितिन, राजेश व पवन आदि मौजूद रहे।

Post A Comment: