ऋषिकेश ( लक्ष्मणझूला)- गुरुवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्थित त्रिमूर्ति गुरुदत्त आश्रम में सहज सिद्ध योगिनी माताजी शैलजा देवी के सानिध्य में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गरीब तथा असहाय अस्सी परिवार को खाद्य सामग्री वितरित की गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरु हरिहरानंद महाराज ने असहाय , गरीब , विधवा ,वृद्धाओं के अस्सी परिवारों को आटा ,चावल ,दाल ,चीनी ,चायपत्ती रिफाइन्ड ,नमक ,मशाला ,दूध का पावडर तथा इसी प्रकार क्रम में एक परिवार को एक-एक बैग कर अस्सी परिवार को खाद्य पदार्थ के बैग दिए । तथा कार्यक्रम समापन पर विधवत भंडारा का आयोजन किया गया ।
महाराज  हरिहरानंद ने बताया कि परमपूज्य सहज सिद्ध योगिनी माताजी शैलजा देवी की असीम कृपा से कई वर्षों से भूखे को खाना ,गरीबो को खाद्य सामग्री देना इसी प्रकार समाजसेवा में विभिन्न योगदान दे रहे है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में गरिब लोगो तथा सामाजिक सेवा में त्रिमूर्ति श्री गुरुदत्त सेवा ट्रस्ट का हमेशा सहयोग रहता है । मदत पाने वाले लाभार्थियों ने माताश्री शैलजा देवी जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया सेवा देने वालों में श्रेय ,अभिजीत ,सोहम पंवार ,वर्षा वेन ,मीनाक्षी ,दीपक आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे ।

Post A Comment: