ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के चन्देश्वर नगर के चन्द्रभागा क्षेत्र में खुल्ले आम शराब, चरस, स्मैक, अफीम सहित हर तरह का नशा बिक रहा है। नशा तस्करों से पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। जिले की एसएसपी नश तस्करों के खिलाफ अभियान पर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन तीर्थनगरी के नशा तस्कर गुरू चरण के गिरेबांन तक पुलिस पहुंचने में नाकाम है। 
तीर्थनगरी ऋषिकेश का ड्राई (शराब मुक्त) क्षेत्र घोषित किया है। लेकिन यहां  ऐसा कोई नशा नहीं है जो उपलब्ध न हो। ऐसा नहीं है कि ऋषिकेश पुलिस को नशा तस्करों के बारे में जानकारी न हो लेकिन फिर भी उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम हो रही है। त्रिवेणी घाट पुलिस चैकी के क्षेत्रान्तगर्त चन्देश्वर नगर के चन्द्रभागा क्षेत्र की हर गली में भी खुल्ले आम नशा बिक रहा है। यहां आसानी से शराब, चरस स्मैके व अफीम उलपब्ध है। लेकिन पुलिस इसको लेकर मौन है। शराब मुक्त क्षेत्र होने के बाद भी शायद अन्य क्षेत्रों से ज्यादा यहां शराब की तस्करी होती है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां महिलाएं भी शराब तस्करी में संलिप्त हैं। शराब तस्करी को लेकर कई महिलाओं पर पुलिस ने गुण्डा एक्ट में भी कार्रवाई की है लेकिन फिर भी पुलिस शराब तस्करी रोकने में कामयाब नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि यहां पुलिस की मिली भगत से ही शराब बिकती है अगर पुलिस चाहे तो एक बोलत शराब भी तीर्थ नगरी के अंदर न आ पाये।

Post A Comment: