चम्पावत। टनकपुर ने पिथौरागढ़ जा रही मैक्स कार संख्या यूके 05 टीए 1196 के 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमे सवार 9 लोगों की मौत हो गयी। हादसा सुबह 5 बजे का है। मृतकों में दो महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल है। हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गयी है। सभी मृतकों को खाई से निकालने का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार हादसा चम्पावत जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूरी पर हुआ है। स्थानीय पुलिस लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। गाड़ी टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। पुलिस की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है। मरने वालों में छह पुरुष, दो महिला और एक बच्चा शामिल है। गाड़ी सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।


Post A Comment: