ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि का 143वां सफल प्रयास। नर सेवा नारायण सेवा को आधार मानकर श्रीमती शकुंतला देवी के परिजनों ने नेत्रदान कराया। 93वर्षीय श्रीमती शकुंतला देवी का बुधवार को निधन हो गया था। जिस पर उनके पडोसी व नेत्रदान कार्यकर्ता अनिल ककड ने उनके पुत्र राम गोपाल अग्रवाल को नेत्रदान के लिये प्रेरित किया। स्वीकृति मिलते ही ककड ने इसकी सूचना नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल। नारंग को दी, नारंग हिमालयन  हास्पिटल के नेत्ररोग चिकित्सक डॉक्टर अखिल बत्रा डॉक्टर प्रशंसा डॉक्टर मनीषा गुन्सोला के साथ उनके निवास पर पहुंचे व टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिये। निवास पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, अशोक पासवान, सुरेंद्र भंडारी, राम कृष्ण अवस्थी, गुलशन चन्दानी ने माता के निधन पर शोक प्रकट किया व नेत्रदान का कार्य करने परिवार को साधुवाद दिया।

Post A Comment: