ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई द्वारा पंजाब सिंध क्षेत्र व गवर्नमेंट कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को निशुल्क पैडमैन मूवी दिखाई गई
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई की कोऑर्डिनेटर लॉयन कोमल मखीजा व लॉयन युविका चंदानी ने बताया कि सभी छात्राओं को मूवी दिखाने के उपरांत निशुल्क सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए, उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज के समाज मे माहवारी को लेके शर्म महसूस की जाती है लडकिया माहवारी को लेके किसी से बात करने में असहज रहती है व शर्म महसूस करती है उसही झिझक तोड़ने के लिए ये पहल की गयी।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की लायन कोमल मखीजा, युविका चंदानी, सरिता छाबड़ा, पूजा गर्ग, GGIC प्रधानचार्य राजेश्वरी जी,रचना अग्रवाल, मृणाल भट्ट, निवेदिता भंडारी, तारा कनोजिया, पंजाब सिंध क्षेत्र से  हेमलता मेहर, सुनीता बर्थवालआदि उपस्थित थे।

Post A Comment: