परिजन ले सकेंगे सीसीटीवी फुटेज 

जिलाधिकारी ने लिखा पत्र 

देहरादून। अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती मरीज को उसके तिमारदारों की द्वारा लाई गये दवाइयां पूरी तरह से दी जा रही है या नहीं अब इस पर कैमरे की नज़र रहेगी और तिमारदारों के मांगने पर कैमरे की फुटेज उपलब्ध करानी पड़ेगी। जनता दरबार में सभी सरकार व प्राइवेट चिकित्सालय में आईसीयू में मरीजों को परिजनों के माध्यम से दी जाने वाली दवाईयों के सही इस्तेमाल ने आने की शिकायत आने पर जिलाधिकारी देहरादून ने सभी सरकारी चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को आईसीयू में सीसीटीवी लगाने के आदेश दिय। साथ ही प्राइवेट चिकित्सालयों के लिए आईएमए को पत्र लिखा है।
शासन के आदेश पर सभी जिलों में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जिलाधिकारी के जनता दरबार में शिकायत करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकारी व प्राइवेट चिकित्सालयों में आईसीयू में भर्ती मरीजों को दी जाने वाली दवाई डाॅक्टरो, नर्सो व कंपाउडरों के जरिये दी जाती है क्योंकि मरीजों के तिमारदारों को पता नहीं चल पाता है कि मरीज को दवाई दी गई है या नहीं। आईसीयू में परिजनों की उपस्थिति भी कम रहती है। जिसके कारण कई बार दवाइयों के इस्तेमाल को लेकर विवाद भी हो जाते हैं। 
उन्होंने जिलाधिकारी से सभी प्राइवेट व सरकारी चिकित्सालयों में आईसीयू में सीसीटीवी लगाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मरीज के परिजन सीसीटीवी की पफुटेज मांगे तो उन्हें उपलब्ध करा दी जाए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को पत्र लिखकर कर आईसीयू में सीसीटीवी लगाने व मरीजों मे मांगने पर पत्रफुटेज उलब्ध कराने के आदेश दिये हैं जबकि प्राइवेट चिकित्सालयों की कारवाई के लिए आईएमए को पत्र लिखा है। 

Post A Comment: