चार मोबाईल किए बरामद
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने एक मोबाईल चोर को धर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के और कई मोबाईल भी बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस निरंजनपुर निवासी शोयब पुत्र गफ्फार ने पटेलनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी सब्जी की दुकान से उसका लावा फोन चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब इसकी तहकीकात शुरू की तो शुक्रवार को पुलिस को चैकिंग के दौरान चक्कीटोला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आशीष सक्सैना को पकड़ गया तथा आरोपी के कब्जे से उस चोरी गया लावा मोबाईल व 3 अन्य मोबाईल विभिन्न कम्पनियों के बरामद किये गये। उस आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाईल बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से बरामद 3 अन्य मोबाईल के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया गया कि उसके द्वारा वह अन्य 3 मोबाईल देहरादून क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से नशे की हालत में चोरी किये थे, जिनकी जगह की मुझे जानकारी नही है। पुलिस पूछताछ मंे आरोपी ने अपना नाम
आशीष सक्सैना पुत्र अशोक सक्सैना निवासी मधुजैन का मकान 101 विश्वकर्मा कालोनी गली न० 11 भण्डारीबाग कोतवाली पटेलनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Post A Comment: