केन्द्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (आईएसविंग) नई दिल्ली ने सोमवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में 12 राज्यों के अर्थ एवं संख्या निदेशालयों के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के जानकार अधिकारियों हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्रभारी सचिव, नियोजन विभाग डॉक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने उम्मीद ज़ाहिर की कि सांख्यिकीय तकनीकि में नए विचारों को सम्मिलित किए जाने पर ज़ोर दिया जाए.
निदेशक, अर्थ एवं संख्या द्वारा औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तैयार करने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया गया. इसके साथ ही केन्द्रीय सांख्यिकीय कार्यालय से अपेक्षा की कि राज्यों को समुचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें.
उक्त कार्यशाला में केन्द्रीय सांख्यिकीय कार्यालय की उप महानिदेशक जीएस लक्ष्मी, उप महानिदेशक (क्षेत्रीय कार्य संकाय देहरादून) राजेश कुमार, निदेशक केन्द्रीय सांख्यिकीय राजेश शर्मा, निदेशक सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक डॉक्टर मनोज कुमार, उप निदेशक जीएस पाण्डेय, रश्मि हलधर, अर्थ और संख्या निदेशालय से अपर सांख्यिकीय अधिकारी नलिनी ध्यानी, गोपाल गुप्ता, सन्दीप पाण्डेय, ब्रिजेश कुमार, रितेश कुमार और अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.


Post A Comment: