उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस पर लगाम लगाने के लिए सरकार नए सत्र से पहले ही फीस एक्ट लागू कर देगी. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि शिक्षा विभाग जल्द ही सूबे में फीस एक्ट लागू करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मध्यम वर्गीय अभिभावकों के साथ पक्षपात नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही लागू होंगी. किसी भी स्कूल में निजी प्रकाशन की किताबें नहीं बिकेंगी.

प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों को आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों पर हो रही जांच के विषय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि एसआइटी फिलहाल विभागीय अधिकारियों की जांच नहीं करेगी. शिक्षा मंक्षी ने कहा कि महकमे के अधिकारियों से पहले फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी करने वाले आरोपी शिक्षकों पर पहले गाज गिरेगी.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले चरण में फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले गुनहागारों को पकड़ा जाएगा जबकि दूसरे चरण में इन तमाम शिक्षकों के दस्तावेज की सत्यता को प्रमाणित करने वाले विभागीय अधिकारियों का नम्बर आएगा.

ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीतल जिले के कुछ क्षेत्र को दुर्गम  नहीं माना जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे न सिर्फ कोटीकरण होगा बल्कि ट्रास्फर एक्ट को लागू करने भी पारर्दशिता आएगी.

शिक्षा मंत्री ने सचिवालय में आज ग्राम्य विकास विभाग की बैठक कर अधिकारियों से फीडबैक लिया. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को 28 फरवरी को दिल्ली में अयोजित होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप मे शामिल होना है.

Post A Comment: