चमोली के जिले की थराली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का रविवार रात करीब साढ़े दस बजे निधन हो गया. 55 वर्षीय विधायक की तबियत 19 फरवरी को अचानक खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में इंफेक्शन बताया.

बीती 22 फरवरी को उनकी हालत और बिगड़ गई थी और उन्हें देखने के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर धन सिंह जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे थे. रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक शाह के निधन पर गहरा शोक जताया है. साथ ही होली मिलन के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है.  शाह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए सीएम ने परिजनों को परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की.

रविवार रात को ही परिजन शव लेकर पैतृक घर की को रवाना हो गए थे. चमोली जिले के कर्णप्रया में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है. मुख्यमंत्री भी उऩके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी जाएंगे.

Post A Comment: