देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को तड़के से ही मौसम ने करवट ले ली। कुमांऊ सहित गढ़वाल के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश से साथ दिन की शुरुआत हुई। वहींमौसम में हुए बदलाव से राज्य में सैलानियों के चेहरे खिल गए। राजधानी देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, सहित गढ़वाल और कुमाऊं के मैदानी और पहाड़ी इलाके ठंड की चपेट में आ गए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह से शाम तक कई दौर की बारिश हो सकती है। सोमवार को यमुनोत्री धाम में सुबह सात बजे से बारिश को दौर शुरू हो गया। जबकि धाम की कालिंदी पहाड़ी पर बर्फबारी भी शुरू हो गई। पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश शुरू हो गई। यहां ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, खलिया टॉप में सोमवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। निचले हिस्सों मे भी बर्फबारी की सम्भावना बन रही है। उधर, रविवार देर शाम बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में घने बादल छाए रहे। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम व हर्षिल सहित निचले इलाकों में दोपहर बाद से बादल छाए रहे।

Post A Comment: