उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर रविवार की देर शाम को एक बारात की मैक्स रातलधार के पास गहरी खाई में गिरी। जिसमें पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।रविवार की देर शाम को डुंडा ब्लॉक के धौंतरी से एक बारात की मैक्स लंबगांव जाते समय रातलधार के पास अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी। घटना की सूचना मिलते ही रातलधार के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँचे। लंबगांव थाना पुलिस और उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि पांच घायलों को उपचार के लिए लंबगांव सीएचसी भेजा गया। जबकि पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एससी ददन पाल, एडीएम पीएल दास, एसडीएम देवेन्द्र सिंह नेगी , सीओ मनोज ठाकुर मौके के लिए रवाना।

Post A Comment: