देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में नगर निगम सभाकक्ष में आगामी मार्च 2018 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इण्टरमीडियट की बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित कार्याशाला का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, निबार्ध, और व्यवस्थित तरिके से सम्पन्न कराना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए उन्होने केन्द्रीय कालेज/स्कूल के सभी प्रबन्धकों को मानकों के अधीन व्यवस्थायें सम्पादितं करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी यू.बी. जोशी को निर्देश दिये कि जनपद में माॅनीटिरिगं तंत्र, फ्लाईग स्क्वाड और सहायक सिस्टम को मजबूत करने और परीक्षा केन्द्रों पर सम्पूर्ण व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। उन्होने पुलिस अधीक्षक नगर को जनपद में आवश्यक सभी सुरक्षा व्यवस्था करने और समस्त उप जिलाधिकारियों को सैक्टर मजिस्ट्रेट के दायित्व निर्वहन में सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिये।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों, उप खण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यो और स्कूल केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि केन्द्र पर सभी व्यवस्थाऐं जाॅच ले और कोई इश्यू हो तो तुरन्त सूचित कर दे। कार्यशाला में विभिन्न शिक्षाविदों ने शिक्षा सुधार से सम्बन्धित अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये । इसमें सरकारी स्कूलों में व्याप्त कमियों और सुधार की जरूरतो पर ध्यान आकर्षित किया गया। सरकारी शिक्षा में व्याप्त कमियों में अभिभावको की निष्क्रियता, मूल्याकल में कमियों, शिक्षण कार्यो से इतर दूसरे अनावश्यक कार्यो को सौपना जिससे शिक्षक, शिक्षण कार्य को समय ही नही दे पाते व बहुत से दिवसों मे आयोजित छुटियंा, मासिक और यूनिक परिक्षाओं की कापियंा जांचने की प्रक्रिया में अधिक समय लगाना, छात्रों की कम उपस्थिति, स्कूल में इन्नोवेटिव तरिकों को सुधार करने के लिए संसाध्नों की कमी तथा लैब, कम्प्यूटर, स्टाफ फर्नीचर, पेयजल, शौचालय इत्यादि संसाधनों के अभाव से सरकारी शिक्षा व विद्यालयों का स्तर गिरने के कारण बताये। समाधान के तहत चाइल्ट फ्रैण्डली एनवायरमेन्ट बनाने मासिक उत्तर पुस्तिकाओं और पूर्व पेपर्स को बच्चों से विश्लेश्षण करवाने अनावश्यक कार्यो व दिवसों में समय न गवाकर पढाने का पर्याप्त समय देने अविभावकों और सममुदाय की सहयता लेने और बच्चों को मोटिवेट करने इत्यादि पर ध्यान देने की बात की गई।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, माध्यमिक और प्राथमिक जिला शिक्षा अधिकारी, सभी जनपदों के उप जिलाधिकारी सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी, उप खरण्ड शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य और केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।


Post A Comment: