देहरादून 20 FEB। आयुक्त गढवाल मण्डल दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में आयुक्त कैम्प कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सवारी गाडी, ठेका गाडी, मैक्स कैब, जनभार वाहनों के अस्थाई परमिट तथा शासन की उदार नीति के अन्तर्गत जारी किये गये स्थाई परमिट आदि के सम्बन्ध में जन सुनवाई की गई।
बैठक में आयुक्त गढवाल मण्डल दिलीप जावलकर ने विकासनगर, हरिद्वार, रूडकी, टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश और देहरादून रूटों पर विभिन्न नये परमिटों के आवेदनों और पूर्व लम्बित परमिटों पर जनसुनवाई की गई इस दौरान आयुक्त गढवाल मएडल ने विभिन्न पक्षों के को सुना और कुछ पर तत्काल निर्णय लिये गये तथा कुछ ऐसे प्रकरण जिसमें न्यायालय और शासन से चर्चा करनी जरूरी थी उनको सम्बन्धित को प्रेषित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। इस दौरान कुल 56 मदों पर जन सुनवाई हुई और इसके अतिरिक्त 15 से अधिक नये परमिट के नये आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर सचिव आरटी.ए सुधासु गर्ग के अलावा आरटीए के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न परिवहन से जुडे यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Post A Comment: