ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश (एम्स) में सोमवार को एचडीएफसी बैंक के एटीएम का उद्घाटन एम्स निदेशक प्रो. रविकान्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि रोगियों की सुविधा के लिए एम्स ऋषिकेश द्वारा कई प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें एटीएम की सुविधा भी शामिल है। इस एटीएम के परिसर में स्थापित होने के रोगियों के तीमारदारों को बैकिंग की सुविधा होगी तथा उन्हें पैसे कालने के लिए परिसर से बाहर नहीं जाना होगा। इस असवर पर अमन अवल, वाइस प्रेजिडेंट तथा क्लस्टर हैड ने कहा कि एचडीएफसी बैंक एटीएम की सुविधा का विस्तार कर रहा है तथा विभिन्न संस्थानों की आश्यकता के नुसार उन्हें एटीएम की सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस एटीएम में हमेशा कैश उपलब्ध रहेगा ताकि रोगियों के तीमारदारों की आवश्यकता पड़ने पर कैश उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के उपनिदेशक (प्रशासन) चिकित्सा अधीक्षक संकायाध्यक्ष एवं मुख्य लेखाधिकारी उपस्थित थे। एचटीएफीस बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक पारितोष धस्माना, रमन पाण्डेय, विदेशी मुद्रा विभाग तथा अन्य शाखा कर्मचारी उपस्थित थे। 

Post A Comment: