रुड़की में एक विक्षिप्त महिला ने फुटपाथ पर ही बच्ची को जन्म दे दिया. महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं. अस्पताल की कई नर्सें उनकी देखभाल कर रही हैं. इस बारे में सूचना मिलने के बाद कई लोग उस बच्ची को गोद लेने के लिए पहुंच रहे हैं.
रुड़की में गुरुवार की सुबह लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दि कि फुटपाथ पर एक विक्षिप्त महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया है. एंबुलेंस से तुरंत आनन-फ़ानन में दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.
मामले को देखते हुए प्रबंधन ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया है और अस्पताल की कई नर्सों को उसकी देखभाल में लगाया गया है. फिलहाल महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं.
नर्सों ने कहा हम कर लेंगे बच्ची की देखभाल
अस्पताल की नर्सों ने बच्ची का नाम नन्ही परी रखा है अस्पताल प्रबंधन से नवजात बच्ची की परवरिश करने की मांग की है. उधर यह ख़बर फैलने के बाद बच्ची को गोद लेने के लिए अस्पताल में लोगों का तांता लग गया.
आर्मी से लेकर नौकरी पेशा कई लोग नवजात को गोद लेने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लेबररूम की सुरक्षा भी बढ़ा दी है.
विक्षप्त महिला बंगलुरू की रहने वाली बताई जा रही और यहां तक कहा जा रहा है कि पिछले दस साल से बेघर यह महिला पहले भी दो बार मां बन चुकी है और जन्म लेने के बाद दो बच्चों को मार चुकी है.


Post A Comment: