बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनॉन के साथ हाल ही में एक बेहद फिल्मी किस्सा हुआ. वह ये कि वह एक मीटिंग में जाने से पहले लिफ्ट में फंस गई थीं. कृति के लिफ्ट में फंसने की खबर उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. अब उन्होंने खबर क्या दी कि सोशल मीडिया यूजर्स को मौका मिल गया. कई यूजर्स ने इस पर फिल्मी कमेंट किए को कुछ लोग उन्हें खयाल रखने की सलाह देने लगे.
कृति ने लिखा, लिफ्ट में फंस गई हूं, कमाल की बात है कि 3जी सिग्नल आ रहे हैं. क्या यह मुंबई में संभव है. उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने सलाह दी कि म्यूजिक सुनो और इस पल को इंजॉय करो. तो वहीं एक यूजर ने अपना किस्सा सुनाते हुए लिखा कि एक बार मैं लिफ्ट में बंद हो गया था, तब मुझे ना 2जी मिला, ना 3जी पार्लेजी से काम चलाना पड़ा. कृति का ये ट्वीट देख एक यूजर इतना फिल्मी हो गया कि लिखा, बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं. कई लोगों ने चिंता भी जताई. इसके बाद कृतिन ने बताया, "मैं ठीक हूं, आप चिंता ना करें, मैनेजर मुझे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. थोड़ी बेचैन और भूखी हूं."
बता दें कि दोपहर करीब 2.22 बजे लिफ्ट में फंसी कृति 3.16 मिनट पर लिफ्ट से बाहर निकलीं. अपने बाहर निकले पर उन्होंने आखिरी ट्वीट किया और बताया कि वह मीटिंग के लिए एक घंटे लेट हो चुकी हैं.


Post A Comment: