देहरादून23 feb ।उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा शुरु होने से पहले एक बड़ा निर्णय लिया हैं। सरकार ने इस बारचारधाम यात्रामें आने वाले पर्यटकों को केवल टाकरीयों के अंदर रखे हुए प्रसाद का वितरण कराने का निर्णय लिया हैं। ये टोकरीयां पहाड़ की ही महिलाओं द्वारा बनायी जायेगी। टोकरीयों में रखा प्रसाद उत्तराखंड के सभी मंदिरों में मिलेगा। सरकार की इस पहल का स्वागत पदश्री अनिल जोशी ने भी किया है और इसे स्थानिय रोजगार कोबढ़ावा देने वाला बताया।
सचिवालय मिडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार धाम यात्रा के शुरु होने से पहले अपने एक बड़े निर्णय के बारे में जानकारी दी। सीएम ने बताया कि उत्तराखंड के मंदिरों और पर्यटकों को स्थानिय महिलाद्वारा बनायी गयी टोकरीयों में ही प्रसाद वितरित किया जायेगा। उन्होने कहा कि ये टोकरीयां महिला एनजीओ के द्वारा ही बनायी हुई होगीं जिसमें भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया जायेगा।80 करोड़ का लक्षय निर्धारितसीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में हर साल 3करोड़ 15लाख यात्री आते हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के 625 मन्दिर में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई प्रसाद की टोकरियों में रखा प्रसाद ही वितरित किया जायेगा। जिससे न केवल स्थानिय रोजगार मिलेगा अपितु किसानों की आय भी बढ़ेगी।पद्मश्री अनिल जोशी ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे राज्य में स्थानिय रोजगार को बढ़ावा देने वाला बताया।

Post A Comment: