उत्तराखंड, ऋषिकेश, ब्रेकिंग, तीर्थ प्रकाशनगरी ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में रसूखदार बिल्डरों और हरिद्वार विकास प्राधिकरण मिलीभगत से चल रहे हैं बहुमंजिला अवैध निर्माण कार्य राजा जी नेशनल पार्क से भी सटे हुए उक्त निर्माण कार्य की भी नहीं ली जा रही है नेशनल पाक से किसी भी प्रकार की एनओसी
विगत कई वर्षों से हरिद्वार विकास प्राधिकरण मैं बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से तीर्थ नगरी ऋषिकेश के अवैध निर्माण कार्य जोरों पर है जिसको रोकने वाले विभाग ही लाचार नजर आ रहे हैं इसका उदाहरण आप लक्ष्मण झूला से लेकर ऋषिकेश बैराज हो रहे कई तरह के अवैध निर्माणों को देख कर समझ सकते हैं हम बात कर रहे हैं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में प्रसिद्ध रानी टिकारी मंदिर के बगल में चल रहे अंधाधुन बहुमंजिला निर्माण कार्य जिसका निर्माण का जिम्मा ऋषिकेश के एक प्रसिद्ध एक बिल्डर के बेटे ने लिया हुआ है यहां तक की जानकारी मिली है कि उक्त निर्माण कार्य दिल्ली के किसी सेठ कहां है जिसके निर्माण कार्य को संपन्न कराने के लिए बिल्डर तथा बिल्डर के बेटे ने उत्तराखंड के मंत्रियों से लेकर हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों से भी सांठगांठ कर बहुमंजिले अवैध निर्माण को भी संपन्न कराने का ठेका लिया हुआ है इस संबंध मैं बिल्डर का यहां तक कहना है कि हमारी निर्माण कार्य को लेकर सभी बातें प्राधिकरण के अधिकारियों  से हो चुकी है, अब देखना यह है कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी तथा शासन व प्रशासन में बैठे अधिकारी उक्त अवैध निर्माण कार्यो कि क्या जांच कर कार्यवाही करते हैं या फिर उक्त अवैध निर्माण कार्यों की फाइल भी ठंडे बस्ते में डालते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार भी अवैध निर्माण कार्यों पर कहीं जीरो होती देखोना दिखाई दे

Post A Comment: