देहरादून: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के सुपुत्र एवं इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल ने उत्तराखंड में अपनी सक्रियता पर कहा कि मैं युवाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर हूं और मुझे पर्दे के पीछे काम करना पसंद है। भाषणबाजी कर हीरो बनने का शौक नहीं है। 
वह देहरादून में आयोजित माघ मेले में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले तो बेरोजगारी से निपटा जा सकता है। राजनीतिक सक्रियता पर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने को सियासी चश्मे से देखना उचित नहीं है।
अनिवार्य-समृद्ध, सुरक्षित और निष्पक्ष भारत का दिया संदेश
इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक शौर्य डोभाल ने भावी पीढ़ी को सुरक्षित, समृद्ध और निष्पक्ष भारत का संदेश दिया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज(यूपीईएस) में व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

Post A Comment: