एक कुत्ते व बकरे की मौत, बच्चा सकुशल बचा 
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में अचानक मौसम ने करवट बदली और सुबह बारिश व ओले पड़ने लगे। वहीं दूसरी ओर मसूरी कैम्पटी रोड के समीप लगवाल गांव में बिजली गिरने से एक कुत्ता व एक बकरा मर गया जबकि पास खड़ा बच्चा व मकान बच गया व बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
पहाड़ों की रानी मसूरी में प्रातः अचानक मौसम ने करवट बदली व ओलों के साथ बारिश शुरू हो गई जबकि उससे पहले मौसम साफ था। बारिश के बाद एक बार फिर मौसम खुलने लगा लेकिन ग्यारह बजे के बाद फिर मौसम खराब हो गया व तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई जिससे पारा गिर गया व ठंड बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर पालिका सभासद विरेंद्र पंवार ने बताया कि मसूरी कैम्प्टी रोड के समीप लगवाल गांव में आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में एक कुत्ता व एक बकरा आ गया व मर गया। वहीं बताया कि पास ही बच्चा खड़ा था जो बच गया। जिस मकान के समीप बिजली गिरी वह जगत सिंह पंवार पुत्र माया राम पंवार का है जिसके मकान से मात्र 20 मीटर की दूरी पर आकाशीय बिजली गिरी।

Post A Comment: